करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक, लाइफ ओके बर्तन घर पर खरीदारी कर रहीं महिलाएं
अमेठी। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पर्व के लिए महिलाएं बर्तनों की खरीदारी कर रही हैं। राजर्षि तिराहे के पास श्रीवास्तव मार्केट स्थित लाइफ ओके बर्तन घर पर भी महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं।
दुकानदार सूरज अग्रहरि ने बताया कि दुकान पर पीतल, तांबा, स्टील और जस्ता के विभिन्न प्रकार के बर्तनों के साथ पूजन सामग्री और भगवान की आकर्षक मूर्तियां उपलब्ध हैं। करवा चौथ के मद्देनजर महिलाएं अपनी पसंद के बर्तन खरीद रही हैं।
अमेठी: मां कालिकन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सोमवार को दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार
अमृत कुंड पर विराजमान मां कालिका देवी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, मनोकामना पूरी होने पर चढ़ाते हैं हलवा-पूड़ी और टिकरी का प्रसाद
अमेठी। जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कालिकन धाम में सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां कालिका देवी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अमेठी समेत आसपास के कई जनपदों से बड़ी संख्या में भक्त मां के दरबार पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
अमृत कुंड पर विराजमान मां कालिका देवी का यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से बढ़ जाती है। दूर-दराज से आने वाले भक्त मां के चरणों में शीश झुकाकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
मंदिर के मुख्य पुजारी एवं पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां कालिकन धाम की महिमा अपरंपार है। भक्तों की मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ मां के दरबार में आता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।
उन्होंने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु मां को हलवा-पूड़ी, टिकरी और अन्य मीठे पकवानों का भोग लगाते हैं। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। मां कालिका देवी के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान रहा। भक्तों ने मां के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
अमेठी में 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़, केंद्र प्रभारी की सक्रियता से मिली राहत
अमेठी। जिले के आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पंडित का पुरवा में शनिवार सुबह 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचते ही किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लंबे समय से खाद की उपलब्धता को लेकर परेशान किसानों को डीएपी मिलने से बड़ी राहत मिली।
जहां एक ओर किसान खेतों में बुवाई के लिए डीएपी खाद की व्यवस्था करने को लेकर परेशान थे, वहीं दूसरी ओर केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव की सक्रियता और प्रयासों से कृषक सेवा केंद्र पर 500 बोरी डीएपी खाद पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
केंद्र प्रभारी सुहासिनी श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार सुबह खाद पहुंचते ही विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं और तत्काल किसानों को खाद का वितरण शुरू कर दिया गया।
वहीं, किसानों ने बताया कि केंद्र पर डीएपी खाद निर्धारित सरकारी दर 1350 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां किसी भी किसान से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा नहीं लिया जाता है।
किसानों का कहना है कि बुवाई के समय खाद मिलने से खेती का काम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। किसानों ने खाद उपलब्ध होने पर खुशी जताई।
अमेठी में ऐतिहासिक भरत मिलाप का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों से बढ़ी कार्यक्रम की शोभा
गांधी चौक के मंच पर डीएम, एसपी, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
अमेठी। अमेठी के ऐतिहासिक भरत मिलाप कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों से आईं विभिन्न आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भरत मिलाप के अवसर पर गांधी चौक पर सजाए गए भव्य मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शशांक चौधरी, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला तथा क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने ऐतिहासिक भरत मिलाप की परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही झांकियों के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस प्रशासन और जनता के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि अमेठी का भरत मिलाप ऐतिहासिक होने के साथ-साथ क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह आयोजन अमेठी की गौरवशाली परंपरा और गरिमा को बढ़ाने का कार्य करता है।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
अमेठी: आदेश गाटा 543 का, धान कटी 544 की! पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, किसान ने लगाई न्याय की गुहार
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुसहरी गांव में जमीन विवाद को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित किसान राम आधार पाल ने पुलिस पर विपक्षियों का सहयोग कर गाटा संख्या 544 की धान की फसल कटवाने का आरोप लगाया है।
किसान का दावा है कि गाटा संख्या 544 की जमीन उसके नाम दर्ज है और न्यायालय से भी उसके पक्ष में फैसला हो चुका है।
वहीं, संग्रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि विपक्षियों के पास गाटा संख्या 543 का न्यायालयी आदेश था, जिसके आधार पर धान काटने की अनुमति दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को गाटा संख्या अलग होने की जानकारी देने के बावजूद उसकी फसल कटवा दी गई।
बुधवार को एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार अमेठी ने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। राजस्व लेखपाल शारदा प्रसाद ने निरीक्षण कर शिकायतकर्ता द्वारा दिखाई गई धान की फसल कटी होने की पुष्टि अपनी आख्या में की।
पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और नुकसान की भरपाई की मांग की है।
रामपुर: कैमरी रोड पर सेल टैक्स टीम ने बजरी से भरे डंपर का किया पीछा
कैमरी रोड पर सेल टैक्स अधिकारियों ने बजरी से भरे एक डंपर का पीछा किया। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ने सड़क के बीच ही डंपर से बजरी उतार दी और मौके से फरार हो गया।
सड़क पर बजरी फैल जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
40 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते पर पिलर लगाकर किया बंद, ग्रामीणों में आक्रोश
अमेठी।संग्रामपुर क्षेत्र के बड़गांव मजरे दादा तारा में 40 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते को पिलर लगाकर बंद करने का मामला सामने आया है।ग्रामीणों ने सुनील मौर्या पर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। इससे स्कूली बच्चों,महिलाओं और किसानों को परेशानी हो रही है।बच्चों को स्कूल जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुमन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर जांच, पिलर हटवाने
बारिश के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, गुणवत्ता पर सवाल
अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण पर स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं। तेज बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने के साथ घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, सरिया और निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच की मांग की है। नगर पंचायत अभियंता अमित पाठक ने बताया कि ठेकेदार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है।
Captured 26 Sept 2026, 10:35 am
AMBEDKAR TIRAHA, UP
Yah kabadi Hai 1 sal Se jyada se pade hue hain lagbhag 2 saal hone ko aayen hain kabhi bhi kisi bhi tarah ka kuda jalate Hain plastic battery yahan sab jalate Hain pura yahan Kai bar sans Lena mushkil ho jata hai itna dhuan hota Hai Koi mein prasasan dyan de
अचानक बदला मौसम, रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत
अमेठी। तीन दिनों से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी से लोग बेहाल थे।दिनभर कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही थी।इससे लोगों को फिर से गर्मी बढ़ने का एहसास होने लगा था।दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश शुरू हो गई।करीब एक घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया।बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।अचानक हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
रामपुर: कैमरी रोड पर कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार को मामूली चोटें
रामपुर। बुधवार को कैमरी रोड स्थित फौजी पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
हादसे में बाइक को भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
अमेठी में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
अमेठी कस्बे में भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विश्वकर्मा सेवा समिति ने मंदिर में हवन-पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली। आकर्षक झांकी सजे रथ पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रही। डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। समिति सचिव निर्मल विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अंतीपुर गांव में आयोजित हुआ ब्राह्मण भोज, सैकड़ों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
अमेठी के अंतीपुर गांव में अरुण कुमार शुक्ला के यहां ब्राह्मण भोज कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भोज ग्रहण किया। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के चित्र सामने आने के बाद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए अरुण कुमार शुक्ला के इस प्रयास की प्रशंसा की।
Captured 17 Sept 2026, 11:42 am
Gyan Chandra Pur, UP
अमेठी में डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रजापति समाज ने प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह आयोजित किया। कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में विधायक महाराजी प्रजापति मुख्य अतिथि रहीं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा, एकता और जागरूकता पर जोर दिया। आयोजक अनुराग प्रजापति ने युवाओं को प्रोत्साहित करना उद्देश्य बताया। विधायक ने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।
हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, युवाओं को क्विज में भागीदारी के लिए किया प्रेरित
अमेठी। हिंदी दिवस के अवसर पर जिला युवा अधिकारी (DYO) कार्यालय अमेठी में हिंदी भाषा के महत्व और उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुधीर पाण्डेय, MY Bharat के युवा स्वयंसेवक (NYVs) और जनपद के पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हिंदी के प्रचार-प्रसार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर झाड़ियों का अंबार, हादसों का बढ़ा खतरा
अमेठी। अमेठी तहसील के संग्रामपुर विकासखंड क्षेत्र में अमेठी-संग्रामपुर मार्ग के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां फैलने से वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों के साथ-साथ अचानक सड़क पर निकलने वाले नीलगाय और अन्य मवेशियों का भी पता नहीं चल पाता। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।
Captured 14 Sept 2026, 5:29 am
Ayodhya Division, UP
संग्रामपुर ब्लॉक में सुबह साढ़े 10 बजे तक खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, अधिकारी-कर्मचारी नदारद
अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड कार्यालय में सोमवार सुबह सरकारी कामकाज को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया। कार्यालय का निर्धारित समय सुबह 10 बजे होने के बावजूद साढ़े 10 बजे तक अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियों से नदारद मिले। कार्यालय परिसर में कई कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और फरियादी अपनी समस्याएं लेकर संबंधित अधिकारियों के आने का इंतजार करते नजर आए।